gita gopinath

भारतीय मूल की दिग्गज अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ा रहीं हैं। IMF की पहली महिला चीफ इकोनॉमिस्ट अब जल्द हीं एक और पद सँभालने वालीं हैं। दरअसल, गीता गोपीनाथ जल्द हीं International Monetary Fund (IMF) के फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर की कुर्सी सँभालने वालीं हैं। वो जियोफ्रे ओकामोटो (Geoffrey Okamot) की जगह लेंगीं।

इस ख़ुशी को जाहिर करते हुए गीता गोपीनाथ ने कहा, “मैं IMF का फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। महामारी के साथ, फंड का काम कभी भी अधिक महत्वपूर्ण नहीं रहा। मैं इन महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने में हमारी सदस्यता में मदद करने के लिए अपने शानदार सहयोगियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

गीता गोपीनाथ 21 जनवरी 2022 से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। गीता का भारत से काफी करीबी नाता रहा है। उनका जन्‍म 8 दिसंबर 1971 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था। हालांकि उनके माता-पिता मूल रूप से केरल के थे और कन्नूर में रहते थे। उन्होंने कोरोना महामारी के दौर में वैश्विक आर्थिक मंदी दूर करने के लिए असाधारण काम किया और इस मंडी से बाहर निकालने में बड़ी भूमिका निभाई।