Home International Phone by Google: किसने किया है फोन, बोलकर बताएगा यह एप, ट्रूकॉलर...

Phone by Google: किसने किया है फोन, बोलकर बताएगा यह एप, ट्रूकॉलर से होगा कड़ा मुकाबला

Google_call_screen


गूगल फोन एप में नया अपडेट आया है जिसके बाद आपके फोन में डिफॉल्ट रूप से आने वाला फोन एप ही ट्रूकॉलर का काम करेगा।

अभी तक आपको स्पैम कॉल और कॉलर की पहचान का पता लगाने के लिए अपने फोन में अलग से Truecaller एप को डाउनलोड करना पड़ता था लेकिन अब आपको इसके लिए अलग से कोई एप रखने की जरूरत नहीं है। अब यह काम Google Phone app ही कर देगा। गूगल फोन एप में नया अपडेट आया है जिसके बाद आपके फोन में डिफॉल्ट रूप से आने वाला फोन एप ही ट्रूकॉलर का काम करेगा।

Google Phone app पर स्पैम फीचर पर गूगल काफी लंबे समय से काम कर रही था और अब आखिरकार नया अपडेट जारी कर दिया है। इसके बारे में सबसे पहले XDA डेवलपर ने जानकारी दी है। गूगल फोन एप की सेटिंग में जाकर Caller ID announcement को ऑन करने होगा। उसके बाद जैसे ही किसी का फोन आएगा तो फोन खुद बोलकर बताएगा कि किसका फोन आया है।

इस फीचर के लिए आपको तीन विकल्प मिलेंगे। एक विकल्प यह है कि जब आप हेडफोन का इस्तेमाल करें, उस दौरान ही फोन आपको बोलकर बताए कि किसका फोन आया है। इसके अलावा आप इस फीचर को हमेशा के लिए बंद भी कर सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि अनचाहे कॉल को आप अपनी सहूलियत के हिसाब से रिसीव करेंगे।

गूगल प्ले-स्टोर से इस एप को आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपके पास स्टॉक एंड्रॉयड फोन है तो यह एप उसमें पहले से ही होगा। आपको सिर्फ सेटिंग बदलनी होगी। गूगल प्ले-स्टोर पर आप Phone by Google – Caller ID & Spam Protection नाम से इस एप को सर्च कर सकते हैं। इस एप को अभी तक 50 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। नए फीचर के आने के बाद गूगल फोन एप का सीधा मुकाबला ट्रूकॉलर से हो गया है।

Exit mobile version