Home Economy भारत ने अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 28 फरवरी तक लगाई रोक

भारत ने अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 28 फरवरी तक लगाई रोक

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी पाबंदी को और आगे बढ़ा दिया गया है। सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर पाबंदी 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। हालाँकि, इन फ्लाइट्स के निलंबन का असर कार्गो और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की मंजूरी वाली फ्लाइट्स पर नहीं पड़ेगा। इससे पहले DGCA ने 31 जनवरी 2022 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं पर रोक लगाने का फैसला किया था।

अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध पहली बार 23 मार्च, 2020 को कोविड -19 स्थिति को देखते हुए लगाया गया था और ये तब से लागू है। बाद में, जैसे-जैसे स्थिति में सुधार हुआ, सरकार ने कई देशों के साथ द्विपक्षीय एयर बबल समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिससे उन देशों से यात्रियों की हवाई यात्रा की अनुमति मिली।

भारत के पास वर्तमान में 35 देशों के साथ एयर बबल समझौते हैं जिनमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, कनाडा, इथियोपिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, कजाकिस्तान, केन्या, कुवैत, मालदीव, मॉरीशस, नेपाल, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, कतर, रूस, रवांडा, सऊदी अरब , सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका, स्विट्ज़रलैंड, तंजानिया, यूक्रेन, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और उज़्बेकिस्तान शामिल है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version