Laxman-Narasimhan-is-the-new-CEO-of-Starbucks

एक समय पर जिन भारतियों पर अंग्रेजों का शासन हुआ करता था। आज उन्हीं भारतीयों का पूरी दुनिया में बोल बाला है। आज भारतीय और भारतीय मूल के लोग ग्लोबली अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं। अमेरिका की वाईस प्रेसिडेंट कमला हैरिश (Kamala Harris, Vice President of the United States) से लेकर गूगल (Google) के CEO सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) तक भारतीय दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं और ग्लोबल फर्म्स की पहली पसंद भारतीय बन रहे हैं। इसी कड़ी में अब वैश्विक कॉफी श्रृंखला स्टारबक्स (Global Coffee Chain Starbucks) ने 1 सितंबर, गुरुवार को अपने नए सीईओ के नाम की घोषणा की, जो की एक भारतीय हैं।

पुणे विश्वविद्यालय (Pune University) से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने वाले लक्ष्मण नरसिम्हन (Laxman Narasimhan) को कॉफी की दिग्गज कंपनी स्टारबक्स (Starbucks) के नए सीईओ के रूप में चुना गया है। जो भारतीय मूल के कॉरपोरेट्स की लंबी सूची में शामिल हैं। जो विश्व स्तर पर, विशेष रूप से अमेरिका में विभिन्न शीर्ष निर्णय लेने वाले पदों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

बता दें कि नरसिम्हन पांच दशक पुरानी लोकप्रिय कॉफी श्रृंखला स्टारबक्स कॉफी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चुने गए हैं। जिसके दुनिया भर में 34,000 स्टोर हैं और यह विशेष कॉफी का प्रमुख रोस्टर और खुदरा विक्रेता है।

स्टारबक्स ने 1 सितंबर 2022 को घोषणा की कि कंपनी ने भारत में जन्मे लक्ष्मण नरसिम्हन को अपना अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वह 1 अक्टूबर को लंदन से सिएटल, वाशिंगटन में स्थानांतरित होने के बाद शामिल होंगे।

नरसिम्हन वर्तमान में यूके स्थित स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण कंपनी रेकिट के प्रमुख हैं। और वैश्विक कॉफी दिग्गज के प्रतिष्ठित हॉवर्ड शुल्त्स (Howard Schultz) की जगह लेंगे, जो अप्रैल 2023 तक इसके अंतरिम सीईओ के रूप में बने रहेंगे। नरसिम्हन ने भारत के पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में द लॉडर इंस्टीट्यूट से जर्मन और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन में मास्टर डिग्री हासिल की।

आपको बता दें कि 55 वर्षीय नरसिम्हन, 1 अप्रैल को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने से पहले अंतरिम सीईओ के साथ मिलकर काम करेंगे, तब वह प्रमुख की भूमिका निभाएंगे और स्टारबक्स के बोर्ड में शामिल होंगे। वहीं शुल्त्स कंपनी के बोर्ड के सदस्य के रूप में बने रहेंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp