Dubai Infinity Bridge

अपने अद्भुत कारीगरी और वर्ल्ड क्लास इंजीनियरिंग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध दुबई में विकास का नया आयाम स्थापित हो रहा है। दुबई अपने स्ट्रक्चरल चमत्कारों के लिए जाना जाता है और इसमें, कुछ बढ़िया इमारतों की एक लंबी लिस्ट है। अब इसी लिस्ट में इन्फिनिटी ब्रिज (Infinity Bridge) नाम का एक और अजूबा शामिल हो गया है, जो की दुबई के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएगा।

दुबई में इन्फिनिटी नाम का एक ब्रिज खोला गया है। इस इन्फिनिटी ब्रिज का आर्क 42 मीटर ऊँचा है। ये पुल 6 लेन का है। इसके अलावा इसमें 3 मीटर चौड़ा एक और लेन है, जिस पर पैदल चलने वाले और साइकिल यात्री सफर कर पाएंगे। 300 मीटर लंबा और 22 मीटर चौड़ा ये ब्रिज अल शिंदघा काॅरिडोर (Al Shindagha Corridor) प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है, जिसकी पहली बार घोषणा 2018 में हुई थी।

इन्फिनिटी का मतलब होता है अनंत। जैसा कि इस ब्रिज का नाम इनफिनिटी है, इसका आकार भी मैथ्स के एक साइन इनफिनिटी की तरह है। इस ब्रिज का नाम इनफिनिटी रखने का एक खास वजह ये भी है की ये दुबई के असीम, अनंत लक्ष्यों को दिखाता है।

कुल 13 किलोमीटर की दूरी में फैला, इन्फिनिटी ब्रिज दुबई की विभिन्न महत्वपूर्ण सड़कों को जोड़ता है, जिसमें शेख राशिद स्ट्रीट और अल खलीज स्ट्रीट शामिल हैं। इसे ब्रिज को खोलने का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक जाम से निजात पाना है। ऐसा माना जा रहा है की ये नायाब सौगात पीक टाइम में भी ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएगा। इस ब्रिज पर दोनों तरफ हर घंटे करीब 24 हजार वाहन गुजर सकेंगे।

दुबई की रोड और ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, लगभग 1.44 बिलियन डॉलर के निवेश के साथ, पांच चरणों में इस कॉरिडोर परियोजना का कार्य कर रही है। इस ब्रिज का निर्माण डीरा और बर दुबई के बीच की कड़ी और कई नए विकास, जैसे कि डीरा द्वीप समूह, दुबई सीफ्रंट, दुबई मैरीटाइम सिटी, साथ ही पोर्ट राशिद को बेहतर बनाने के लिए किया गया है। इस अल शिंदघा कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत इस ब्रिज के अलावा शेख राशिद स्ट्रीट, अल मीना स्ट्रीट, अल खलीज स्ट्रीट और कैरो स्ट्रीट के साथ-साथ इससे जुड़ी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।

ऐसा माना जा रहा है की इस ब्रिज का यूज एक मिलियन लोगों द्वारा किया जायेगा। वर्ष 2030 तक, ये ब्रिज, यात्रा के समय को पौने दो घंटे से घटाकर 16 मिनट तक कर देगा, जिससे दुबई के लोगों को जाम से काफी निजात मिलेगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading