film festival

भारत कहानीकारों का देश है। भारत में फिल्मों का मेला अब बस लगने ही वाला है। 20 से 28 नवंबर तक गोवा में International Film Festival of India (IFFI) आयोजित किया जाएगा। इस साल इस फिल्म महोत्सव में कुछ अलग और नया होने वला है क्योंकि इस महोत्सव में पहली बार भाग लेने के लिए प्रमुख ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म को भी आमंत्रित किया गया है। सबसे पहले, Netflix, Amazon Prime, Zee5, Voot और Sony Liv इस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेंगे।

इस दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने घोषणा की कि ‘इस्तवान स्जाबो’ (Istevan Szabo) और ‘मार्टिन स्कॉर्सेस’ (Martin Scorsese) को इस महोत्सव में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (Satyajit Ray Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया जाएगा। इस्तवान एक प्रसिद्ध हंगेरियन फिल्म निर्देशक हैं, जिसे मेफिस्टो (1981) फादर (1966) जैसी शानदार फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है। वहीं मार्टिन स्कॉर्सेज़ न्यू हॉलीवुड युग की प्रमुख हस्तियों में से एक हैं, जिन्हें व्यापक रूप से फिल्म इतिहास में सबसे महान और सबसे प्रभावशाली निर्देशकों में से एक माना जाता है।

नेटफ्लिक्स (Netflix) पेरिस स्थित इमेज एंड आर्ट्स के प्रसिद्ध स्कूल, Gobelins – School L’image द्वारा 3 दिन का वर्चुअल मास्टरक्लास का आयोजन कर रहा है। नेटफ्लिक्स जेन कैंपियन (Jane Campion) द्वारा द पावर ऑफ द डॉग (The Power of the Dog) के इंडियन प्रीमियर का आयोजन करेगा। इसने फिल्म ‘धमाका’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा पहली बार BRICS देशों की फिल्मों को IFFI के साथ BRICS Film Festival के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।