➤ईश्वर की सबसे खूबसूरत देन में से एक हैं महिलाएं। उन्हें आगे आने वाली पीढ़ी का सृजनकर्ता माना जाता है, लेकिन उन्हें कई बार लिंग आधारित चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है।
➤इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए हर साल 11 अक्टूबर को “अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस” यानी की International Girl Child Day मनाया जाता है।
➤इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
➤यह दिन मुख्य रूप से दुनिया भर में लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने और उनके मानवाधिकारों को पूरा करने के लिए उन्हें सशक्त बनाने की आवश्यकता पर केंद्रित है।
➤पहला अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2012 में मनाया गया था। यह प्लान इंटरनेशनल (Plan International) की एक प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ, जो एक गैर-सरकारी संगठन है जो दुनिया भर में संचालित होता है।
➤इस संगठन ने “क्योंकि मैं एक लड़की हूँ” (Because I Am a Girl) के नाम से एक अभियान शुरू किया, जिसका इंटरनेशनल लेवल पर विस्तार हुआ था।
➤इस अभियान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया गया, जिसके बाद कनाडा सरकार ने 55वें आम सभा में इस प्रस्ताव को रखा।
➤इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने 19 दिसंबर, 2011 को एक प्रस्ताव पारित कर 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में घोषित किया।
➤यह दिन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग-आधारित चुनौतियों जैसे की बाल विवाह, भेदभाव, हिंसा, आदि को समाप्त करता है।
➤यह दिवस लड़कियों के लिए अधिक अवसरों का समर्थन करता है और साथ ही पोषण, शिक्षा, चिकित्सा देखभाल, कानूनी अधिकार और भेदभाव से सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जेंडर इक्वालिटी के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।
➤इस साल International Girl Child Day 2021 का थीम “Digital generation, Our generation” है।
➤डिजिटल क्रांति के युग में जहां लोग नए कौशल सीखने और पैसा कमाने के लिए विभिन्न तरीकों से टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं, महिलाओं और लड़कियों को पीछे नहीं छोड़ा जा सकता है।
➤भारत में भी 24 जनवरी को हर साल “राष्ट्रीय बालिका दिवस” (National Girl Child Day) मनाया जाता है।
➤भारत सरकार ने बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए कई सारे योजनाओं को लागू किया है जिसके तहत “बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं” एक महत्वपूर्ण योजना है।