Home Economy दुनिया के 10 सबसे अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए Mark Zuckerberg,...

दुनिया के 10 सबसे अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए Mark Zuckerberg, 2 घंटे में कम हो गई इतनी बिलियन डॉलर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) अब दुनिया के 10 सबसे अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। क्योंकि उनकी दौलत 2 घंटे में ही लगभग 31 बिलियन डॉलर कम हो गई।

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) के शेयरों में जबर्दस्त गिरावट आई। कंपनी के शेयर करीब 25 फीसदी लुढ़क गए। इस गिरावट के बाद मेटा का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर तक गिर गया, जो न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था के बराबर है। इससे मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ 31 अरब डॉलर कम हो गई। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ अब 84.8 अरब डॉलर रह गई है।

ऐसा तब हुआ है जब एक अन्य अरबपति एमेजॉन के मुखिया जेफ बेजोस की संपत्ति उसी दिन करीब 20 अरब डॉलर बढ़ गई। क्योंकि उनकी कंपनी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि इस बड़ी गिरावट के चलते संपत्ति के मामले में मार्क जकरबर्ग शुक्रवार को भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी की कुल संपत्ति से मार्क जुकरबर्ग से ज्यादा हो गई।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version