Moto-G31

भारतीय मार्केट में MOTOROLA ने अपनी पॉप्युलर G सीरीज के नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। MOTOROLA ने आज Moto G31 को भारतीय गैजेट मार्केट में इस शानदार फ़ोन को लॉन्च किया है। यह फ़ोन कई फ़ोन कम्पनियों को टक्कर दे सकती है। यह फोन 2 वैरिएंट में मार्केट में उतरा है। एक 4GB RAM के साथ 64GB Internal Storage है वहीं दूसरा वैरिएंट 6GB RAM के साथ 128 GB Internal Storage है। जिसकी कीमत आपके बजट में है।

बता दें कि इसके 4GB RAM के साथ 64GB Internal Storage वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसके 6GB RAM के साथ 128 GB Internal Storage वाले वेरियंट के लिए आपको 14,999 रुपये अपनी जेब से हलकी करनी होगी। इस फ़ोन का सेल आने वाले 6 दिसंबर के दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। यह फ़ोन बेबी ब्लू और मीटिरियो ग्रे कलर ऑप्शन में आ रहा है।

Moto G31 का स्पेसिफिकेशन
फोन में 1080×2400 Pixel Resolution के साथ 6.4 इंच का फुल HD+ OLED डिस्प्ले दिया जा रहा है। जिसमें पंच-होल डिजाइन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है और यह 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। Moto G31 Android 11 पर चलता है और इसमें एक हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट (नैनो + नैनो / माइक्रोSD) मिलता है।

फोन को कंपनी ने 6 GB तक की रैम और 128 GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें 1 TB तक के माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर आपको मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट मिलेगा।

Motorola के इस ट्रेंडिंग फ़ोन में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का वाइड-ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं आपको बता दें कि सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

मोटो G31 में 20W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। मोटोरोला का दावा है कि बैटरी 36 घंटे तक चलती है। फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर से लैस है। कंपनी का दावा है कि इस फ़ोन की बैटरी 36 घंटे तक चल सकती है।