Home International न्यूजीलैंड ने इस वैक्सीन को दी मंजूरी, अब इतने साल के बच्चों...

न्यूजीलैंड ने इस वैक्सीन को दी मंजूरी, अब इतने साल के बच्चों को लगेगा टीका

न्यूजीलैंड ने 5-11 साल के बच्चों के लिए फाइजर (Pfizer) वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। ये मंजूरी न्यूजीलैंड के हेल्थ रेगुलेटर मेडसेफ (Medsafe) की ओर से दी गई है। बच्चों को इस वैक्सीन के दो डोज 21 दिनों के अंतराल पर लगाए जाएंगे। ये कदम देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट को कंट्रोल करने के लिए उठाए गए कदमों में से एक है।

आस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट (Greg Hunt) ने बच्चों की वैक्सीन को लेकर कहा, “उन्होंने सावधानी और सतर्कता के साथ इसका पूरा निरीक्षण किया और बच्चों के लिए फाइजर की कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी बताया है।”

अगले साल जनवरी माह के अंत तक बच्चों के लिए पीडियाट्रिक फाइजर वैक्सीन की शुरूआत कर दी जाएगी। हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक ये साफ़ किया गया है की ओमिक्रोन के खिलाफ फाइजर की एंटी वायरल टेबलेट भी कारगर है। यह दवा कोरोना मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने और उनमें मौत के खतरे को कम करती है।

https://www.chaukasbharat.com/international/humans-created-history-reached-the-corona-of-the-sun/

Exit mobile version