Home National ममता दीदी की मुश्किलें बढ़ी ? सीबीआई के रिपोर्ट में ...

ममता दीदी की मुश्किलें बढ़ी ? सीबीआई के रिपोर्ट में TMC चीफ का नाम लिया गया

Mamta Banarjee

एजेंसी के मुताबिक, ममता बनर्जी और मलय घटक के अलावा सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद और वकील कल्याण बनर्जी को भी हाईकोर्ट के समक्ष अपनी याचिका में एक पक्षकार बनाया है। सीबीआई की इस याचिका पर आज ही दो बजे सुनवाई भी होगी

नारदा केस मामले में एक नया मोड़ आया है। कलकत्ता हाईकोर्ट के समक्ष नारदा केस को पश्चिम बंगाल से बाहर स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका में सीबीआई ने ममता बनर्जी का नाम लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नारदा स्टिंग टेप मामले को राज्य से स्थानांतरित करने की मांग करने वाली सीबीआई द्वारा दायर एक याचिका में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कानून मंत्री मलय घटक को पक्षकार बनाया गया है।

एजेंसी के मुताबिक, ममता बनर्जी और मलय घटक के अलावा सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद और वकील कल्याण बनर्जी को भी हाईकोर्ट के समक्ष अपनी याचिका में एक पक्षकार बनाया है। सीबीआई की इस याचिका पर आज ही दो बजे सुनवाई भी होगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई बुधवार दोपहर 2 बजे तय की है।

यह बेंच तृणमूल कांग्रेस के दो मंत्रियों और एक विधायक और पार्टी के एक पूर्व नेता की याचिकाओं पर भी आज सुनवाई करेगी, जिसमें उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक के आदेश को निरस्त करने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश पर पुनर्विचार का अनुरोध किया गया है। सीबीआई अदालत ने इन लोगों को जमानत दी थी मगर उच्च न्यायालय ने जमानत आदेश पर रोक लगा दी थी।

Exit mobile version