modi

आकर्षण और प्रशंसा के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, 2021 के लिए World’s Most Admired Men की सूची जारी हो गयी है। इसमें नरेंद्र मोदी दुनिया के 8वें सबसे प्रशंसित व्यक्ति हैं। इसके साथ हीं पहले नंबर पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) हैं। पीएम मोदी के अलावा, अन्य भारतीय पुरुष, जो इस लिस्ट के अनुसार सबसे अधिक प्रशंसित हैं, उनमें सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और विराट कोहली शामिल हैं।

इसके साथ हीं World’s Most Admired Women की भी लिस्ट आ गयी है, जिसमें टॉप 10 में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम शामिल है। पाकिस्तानी मानवाधिकार प्रचारक मलाला यूसुफजई इस साल रैंक में प्रियंका से आगे 9वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में टॉप पर अमेरिका की पूर्व पहली महिला मिशेल ओबामा (Michelle Obama) शामिल हैं।

ये इंटरनेशनल सर्वे YouGov द्वारा किया गया है। उन्होंने सूची संकलित करने के लिए 38 देशों और क्षेत्रों में 42,000 से अधिक लोगों का सर्वे किया। यह सर्वे उन देशों में ऑनलाइन आयोजित किया गया था जो दुनिया की आबादी के सात-दसवें हिस्से से अधिक हैं।

World’s Most Admired Men की पूरी लिस्ट

  1. बराक ओबामा (Barack Obama)
  2. बिल गेट्स (Bill Gates)
  3. शी जिनपिंग (Xi Jinping)
  4. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo)
  5. जैकी चैन (Jackie Chan)
  6. एलन मस्क (Elon Musk)
  7. लियोनल मेसी (Lionel Messi)
  8. नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)
  9. व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin)
  10. जैक मा (Jack Ma)
  11. वॉरेन बफे (Warren Buffett)
  12. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)
  13. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)
  14. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)
  15. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)
  16. पोप फ्रांसिस (Pope Francis)
  17. इमरान खान (Imran Khan)
  18. विराट कोहली (Virat Kohli)
  19. एंडी लाउ (Andy Lau)
  20. जो बाईडेन (Joe Biden)

World’s Most Admired Women की पूरी लिस्ट

  1. मिशेल ओबामा (Michelle Obama)
  2. एंजेलीना जोली (Angelina Jolie)
  3. क्वीन एलिजाबेथ II (Queen Elizabeth II)
  4. ओपरा विनफ्रे (Oprah Winfrey)
  5. स्कारलेट जोहानसन (Scarlett Johansson)
  6. एम्मा वॉटसन (Emma Watson)
  7. टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift)
  8. एन्जेला मार्केल (Angela Merkel)
  9. मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai)
  10. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
  11. कमला हैरिस (Kamala Harris)
  12. हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton)
  13. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)
  14. सुधा मूर्ति (Sudha Murty)
  15. ग्रेटा थुनबर्ग (Greta Thunberg)
  16. मेलानिया ट्रम्प (Melania Trump)
  17. लिसा (Lisa)
  18. लियू यिफेई (Liu Yifei)
  19. यांग मी (Yang Mi)
  20. जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern)