Queen Elizabeth II

8 सितंबर 2022 यानी आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा, लेकिन इसकी लिखावट सुनहरे रंगों की जगह काले रंगों से की जाएगी। क्योंकि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ॥ का निधन हो गया है। आज शाम के करीब यह खबर आई थी कि उनकी तबीयत खराब है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों के बीच भर्ती कराया गया है। और फिर कुछ ही घंटों बाद अब यह खबर आ रही है कि 96 साल की एलिजाबेथ ॥ सभी शाही सुखों को छोड़ इस दुनिया को अलविदा कर चुकीं हैं।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II (Queen Elizabeth II) का निधन 96 साल की उम्र में हो गया है। बता दे Queen Elizabeth ॥ के डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा भी गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद बर्मिंघम पैलेस से यह जानकारी साझा की गई कि जानकारी महारानी एलिजाबेथ ॥ पिछले साल से episodic mobility की समस्याओं से जूझ रही थीं। और आखिरकार आज शाम उनका निधन हो गया।

बता दें एलिजाबेथ ॥ ने सबसे लंबे समय तक शासन किया है। वह करीब 70 साल से ब्रिटेन की महारानी थीं। यूके के शाही परिवार ने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी है कि “दुनिया की सबसे उम्रदराज महारानी एलिजाबेथ ॥ का निधन हो गया है।” इसके बाद शाही परिवार की ओर से उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और सभी बालमोरल जा रहे हैं।

साथ ही BBC ने भी अपनी वेबसाइट की थीम ब्लैक कर दी है। और BBC के ऑन-एयर प्रजेंटर्स काले कपड़ों में स्क्रीन पर दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि महारानी एलिजाबेथ ॥ के निधन के बाद अब प्रिंस चार्ल्स देश के नए राजा घोषित किए जाएंगे। प्रिंस चार्ल्स, महारानी एलिजाबेथ ॥ के बड़े बेटे हैं।

एलिजाबेथ ॥ के निधन की खबर के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी एलिजाबेथ ॥ के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी मुलाकात को याद किया। मालूम हो कि पीएम मोदी साल 2015 और साल 2018 में महारानी एलिजाबेथ ॥ से मिले थें।

Join Telegram

Join Whatsapp