Realme GT Neo 3

Realme GT Neo 3 को भारत में 29 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। आज से ये फोन भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। यह तीन अच्छे रंगों- निट्रो ब्लू, स्प्रिंट वाइट और एस्फाल्ट ब्लैक में आता है। GT Neo 3 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 150W चार्जिंग तकनीक है जो 20 मिनट से कम समय में बैटरी को चार्ज कर देती है। Realme GT Neo 3 को भारत में 80W की चार्जिंग वाले वेरियंट को भी लॉन्च किया गया है।

इस फ़ोन में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी प्लस है। इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है, और यह गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन को सपोर्ट करता है। इसमें तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर होगा। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

80W मॉडल के लिए दो स्टोरेज मॉडल उपलब्ध हैं। 128GB स्टोरेज वाले की कीमत 36,999 रुपये और 256GB स्टोरेज वाले की कीमत 38,999 रुपये है। 150W मॉडल में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सिर्फ एक स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन है, जिसकी कीमत 42,999 रुपये है। GT Neo 3 के साथ, Realme Smart TV X Full HD भी आज बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह कंपनी की नई स्मार्ट टीवी सीरीज है जो Android TV सॉफ़्टवेयर पर चलती है। इसके तीन मॉडल सीरीज में 32-इंच, 40-इंच और 43-इंच है।

Join Telegram

Whatsapp