चाइनीज मोबाइल कंपनी Redmi ने दुनियाभर में अपनी नई नोट 11 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Redmi Note 11, Redmi Note 11S, Redmi Note 11 Pro 4G और Redmi Note 11 Pro 5G शामिल हैं। ये स्मार्टफोन अब तक वैश्विक बाजारों में लॉन्च किए गए हैं, और आने वाले हफ्तों में भारत में आने की उम्मीद है। इन सारे सीरीज के मॉडल में ट्रेंडी फ्लैट-एज बॉडी मिलेगी। इन्हीं फ्लैट साइड्स की बदौलत फोन काफी हद तक आईफोन जैसे लगते हैं।
Redmi Note 11 चारों में से सबसे पॉकेट-फ्रेंडली मॉडल है, जिसकी कीमत लगभग 13,400 रुपये है। इस फोन में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का क्वाड-कैमरा सेटअप और फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर पंच-होल कटआउट है।
Redmi Note 11S डिवाइस समान डिस्प्ले के साथ नोट 11 जैसा ही लुक और फील रखता है। इसके चिपसेट को MediaTek Helio G96 से बदल दिया गया है और प्राइमरी कैमरा में बड़ा, 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है। इस पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसके 6GB+64GB वेरिएंट की कीमत लगभग 18,600 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 20,900 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 22,400 रुपये है।
Redmi Note 11 Pro 4G स्टार ब्लू, ग्रेफाइट ग्रे, पोलर व्हाइट कलर में आता है। इसके 6GB+64GB वेरिएंट की कीमत लगभग 22,400 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 24,600 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 26,100 रुपये है।
Redmi Note 11 Pro 5G को ग्रेफाइट ग्रे, पोलर व्हाइट, अटलांटिक ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस में बेस 6GB+64GB वेरिएंट की कीमत लगभग 24,600 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 26,100 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत लगभग 28,400 रुपये है।













































