live-on-moon
live-on-moon

हर किसी के मन में चांद को दूर से निहार कर यहां पर पहुंचने का एहसास होता है। चंद्रमा पर रोमांचक जीवन की तरह यहां रहने का विचार लग सकता है। पहली महिला और अगले पुरुष को चंद्रमा पर भेजने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा कमर कस रहा है, जो मनुष्यों के लिए अंततः पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह का उपनिवेश बनाने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

2024 में नासा के आर्टेमिस मिशन को उतारने और चंद्रमा पर एक दल भेजने के लिए तैयार किया गया है। जो की चांद पर एक स्थिर निवास स्थान के निर्माण की उम्मीद के साथ सतह का पता लगाएगा। जबकि यहां पर अचल संपत्ति की स्थापना एक महंगा कदम होगा। एक हालिया हुए अध्ययन के बाद इसी क्रम में विशेषज्ञ क्रेडिट ब्रोकर कंपनी द्वारा जारी की गई गाइड में यह अनुमान लगाया गया है कि चांद की सतह पर बनने वाले घरों में रहने के लिए लोगों को कितना खर्चा करना पड़ेगा। वहीं इसमें बताया गया है कि यहां रहने के लिए आपको 325,067 डॉलर यानी करीब दो करोड़ 35 लाख रुपये से ज्यादा का मासिक किराया चुकाना होगा। चांद पर निर्माण कार्यों और वहां रहने पर आने वाले खर्चों का पूरा ब्योरा इन दस्तावेजों में दिया गया है।

पहला घर तैयार करने में ज्यादा लागत

चंद्रमा पर अनुकूल घर बनाने के लिए मनी.को.यूके ने एक व्यापक गाइड बनाने के लिए भवन की लागत और मार्कअप मूल्य को ध्यान में रखा है। इन दस्तावेजों के मुताबिक चांद पर बनने वाले घरों के लिए बड़ी कीमत चुकानी होगा। इसमें इन घरों में रहने के लिए जरूरी संसाधन जैसे एयर सील, एयर-कॉन और हीटर, उल्का प्रूफ खिड़कियां, इन्सुलेशन और ऊर्जा के जैविक स्रोतों का खर्च भी शामिल होगा। बता दे कि इन सभी जरूरी सुविधाओं से लैस घरों का निर्माण प्राथमिकता होगी। ऐसे में चांद की सतह पर पहला घर बनाने के लिए दस्तावेजों में अनुमान लगाया गया है कि में करीब 40 मिलियन डॉलर का खर्चा आएगा। जबकि, बाद का निर्माण खर्चा कम होगा, क्योंकि सामग्री पहले से ही चंद्रमा पर मौजूद होगी।

आधिक मांग वाले स्थानों का संकलन

इस गाइड में चांद पर सबसे अधिक मांग वाले स्थानों को संकलित किया गया है। इसमें सी ऑफ रेंस को सही पारिवारिक उपनगर माना जाता है। यह क्षेत्र उत्तर में बैठता है और सौर मंडल में सबसे बड़े प्रभाव वाले गड्ढों में से एक है। हालांकि, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी केवल अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने पर केंद्रित है, जबकि अन्य कंपनियां भविष्य के लिए आगे देख रही हैं जब मनुष्य प्राकृतिक उपग्रह का उपनिवेश करेंगे।

घरों की लागत में विभिन्न कारक शामिल

चंद्रमा पर एक घर की लागत की गणना करने के लिए टीम ने विभिन्न कारकों का उपयोग किया। इसमें एक घर बनाने के लिए आवश्यक कच्चे माल, चंद्रमा के वातावरण पर निर्माण करने के लिए आवश्यक विशेष सामग्री, यात्रा करने के लिए आवश्यक अंतरिक्ष यात्री, और परिवहन सामग्री की औसत लागत को शामिल किया गया है।

बिजली व्यवस्था में इतना खर्च होता

इस व्यापक अध्ययन के बाद तैयार की गई गाइड में बताया गया है कि चंद्रमा पर बिजली पैदा करने का सबसे कारगर तरीका एक छोटा परमाणु रिएक्टर है जिसकी लागत 1.3 बिलियन डॉलर है। वहीं वैकल्पिक रूप से 34 सौर पैनलों में निवेश करने से एक घर चलाने के लिए पर्याप्त बिजली पैदा होगी और इसकी तुलना में केवल 23,616 डॉलर की लागत आएगी।

अनुमानित आकलन

रहने का मासिक खर्च : 325,067 डॉलर
पहला घर बनाने में खर्च : 48,454,063 डॉलर
अन्य घरों के निर्माण में लागत: 40,662,642 डॉलर
परमाणु रिएक्टर सुविधा : 1.3 बिलियन डॉलर
एक घर में सौर पैनलों पर खर्च : 23,616 डॉलर

रिपोर्ट: मनीषा