Home International रिहाना-ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन पर किया ट्वीट, विदेश मंत्रालय ने दिया...

रिहाना-ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन पर किया ट्वीट, विदेश मंत्रालय ने दिया कड़ा जवाब

Rihanna-Greta

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन पिछले 70 दिनों से जारी है और किसान लगातार तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. किसानों की मांग है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी दी जाए और तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द किया जाए.

इंटरनेशनल सिंगर रिहाना और पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग समेत इंटरनेशनल स्तर पर कई हस्तियों ने किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी है. 32 वर्षीय पॉप स्टार रिहाना ने दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट बंद होने पर एक न्यूज वेबसाइट की खबर को शेयर करते हुए किसानों का पक्ष लिया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में #FarmersProtest हैशटैग भी लगाया.

इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘सनसनीखेज सोशल मीडिया हैशटैग और कमेंट्स से लुभाने का तरीका, खासकर जब मशहूर हस्तियों और अन्य लोगों द्वारा किया गया हो तो यह न तो सटीक है और न ही जिम्मेदाराना है.’ मंत्रालय ने आगे कहा, ‘इस तरह के मामलों पर टिप्पणी करने से पहले हम आग्रह करते हैं कि तथ्यों का पता लगाया जाए और मुद्दों की उचित समझ की जाए. भारत की संसद ने पूर्ण बहस और चर्चा के बाद कृषि क्षेत्र से संबंधित सुधारवादी कानून पारित किए

Exit mobile version