Home International रवीना टंडन के साथ रोमांस करते दिखेंगे संजय दत्त, हो गया ‘घुड़चढ़ी’...

रवीना टंडन के साथ रोमांस करते दिखेंगे संजय दत्त, हो गया ‘घुड़चढ़ी’ का एलान

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर आगामी फिल्म घुडचढ़ी (Ghudchadhi) का एलान किया है। स्वीर में देखा जा सकता है कि पार्क में बैठकर प्राणयाम कर रहे हैं, जबकि एक शाख्स क्लैप बोर्ड को दिखा रहा है, जिसमें एक्टर की आगामी फिल्म का नाम भी लिखा है।

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर ज्योतिष को टैग करते हुए संजय दत्त ने लिखा, इस नई शुरूआत में अपनी ऊर्जा लगाने के लिए बालू मुन्नांगी। मैं आपकी उपस्थिति की सराहना करता हूं।

बिनॉय गांधी द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म घुड़चढ़ी की शूटिंग जयपुर में शुरू हो गई है। इस फिल्म में में 90 के दशक की फेमस जोड़ी संजय दत्त और एक्ट्रेस रवीना टंडन मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं, फिल्म निर्माताओं ने दावा किया है कि रोमांस और ड्राम से भरपूर ये फिल्म एक रोलरकोस्टर राइड होगी।

Join Whatsapp

Join Telegram

Exit mobile version