sony music

रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों देश के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में कई सारी प्रमुख कंपनियाँ रूस से अपने व्यापार को निलंबित कर रही है। प्रमुख मनोरंजन कंपनियों के नक्शेकदम पर चलते हुए, सोनी म्यूजिक (Sony Music) ने रूस में अपने सभी परिचालन को निलंबित कर दिया है। हालाँकि, कंपनी के कर्मचारी अनिश्चित समय के लिए अपना वेतन प्राप्त करना जारी रखेंगे। कलाकारों की स्थिति पर अभी भी काम किया जा रहा है।

न्यूज़ वेबसाइट वैराइटी के अनुसार, एक बयान में, कंपनी ने कहा, “सोनी म्यूजिक ग्रुप यूक्रेन में शांति और हिंसा को समाप्त करने का आह्वान करता है। हमने रूस में परिचालन को निलंबित कर दिया है और पीड़ितों की सहायता के लिए वैश्विक मानवीय राहत प्रयासों के अपने समर्थन को जारी रखेंगे।”

सभी तीन प्रमुख लेबल, यूनिवर्सल (Universal), सोनी (Sony) और वार्नर (Warner) के रूस में स्थानीय लेबल और संचालन हैं। वार्नर भी आने वाले दिनों में अपने संचालन को निलंबित कर देंगे। इससे पहले, यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप (Universal Music Group) ने भी घोषणा की थी कि वह देश में अपने परिचालन को निलंबित कर देगा।

Join Telegram

Join Whatsapp