Home International Sydney Dialogue: टेक्नोलॉजी और डेटा बन रहे हैं नए हथियार

Sydney Dialogue: टेक्नोलॉजी और डेटा बन रहे हैं नए हथियार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सिडनी डायलॉग (Sydney Dialogue) में मुख्य भाषण दिया। उन्होंने भारत के टेक्नोलॉजी विकास और क्रांति के विषय पर बात की। सिडनी डायलॉग 17 नवंबर से 19 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हो रहा है। यह कार्यक्रम ‘Australian Strategic Policy Institute’ की एक पहल है।

सिडनी डायलॉग को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “यह भारत के लोगों के लिए एक बड़ा सम्मान है कि आपने मुझे सिडनी डायलॉग के उद्घाटन में मुख्य भाषण देने के लिए आमंत्रित किया है। हम बदलाव के दौर में हैं जो एक युग में एक बार होता है। डिजिटल युग हमारे चारों ओर सब कुछ बदल रहा है। टेक्नोलॉजी और डेटा नए हथियार बन रहे हैं।”

सिडनी डायलॉग के इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) भी भाषण दे रहे हैं। सिडनी डायलॉग के पीछे का विचार राजनीतिक, व्यापारिक और सरकारी नेताओं को बहस के लिए एक साथ लाना, नए विचार उत्पन्न करना और उभरती और महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजीज द्वारा उत्पन्न अवसरों और चुनौतियों की सामान्य समझ की दिशा में काम करना है।

Exit mobile version