Tata Motors अब CNG पेसेंजर व्हीकल सेग्मेंट में अपना कदम रखने जा रहा है, जबकि अभी तक Maruti Suzuki का दबदबा इस क्षेत्र में पहले से बना हुआ है। लेकिन अब Tata Motors, Maruti Suzuki को टकर देने के लिए मार्किट में उतरने जा रही है। कंपनी अगले साल जनवरी में यानी जनवरी, 2022 में 2 नई CNG गाड़ियां Tiago CNG और Tigor CNG को लॉन्च लॉन्च करने की तैयारी में है।
बता दें कि Tata के कुछ डीलरशिप ने Tata Motors के CNG से चलने वाली Tiago और Tigor के लिए प्री-बुकिंग करनी भी शुरू कर दी है। Tata Motors के Tiago और Tigor के CNG गाड़ियों को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग करते देखा जा चुका है। Tata के इस CNG वर्जन में कोई खास बड़े बदलाव नहीं किये गए हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि Tiago CNG और Tigor CNG रेगुलर वेरिएंट्स के लोअर और मिड-लेवल वेरिएंट्स में आएंगी। जबकि अभी तक नए मॉडल्स के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अभी जो मॉडल मौजूद है वो 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन, 86bhp की पावर और 113Nm का टार्क पैदा करता है। Tata के इस CNG वर्जन में स्टैण्डर्ड के तौर पर ग्राहक को मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। CNG वेरिएंट के फ्रंट फेंडर और रियर प्रोफाइल पर नए CNG बैज देखने को मिल सकता है। Tata Tiago CNG और Tigor CNG की कीमतें स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में लगभग 50000-60000 रुपए अधिक होने की संभावना है। Tata Tigor बाजार में CNG, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक डेरिवेटिव पेश करने वाला अकेला मॉडल होगा।