Home International सामने आई सूरज की सबसे साफ़ तस्वीर, देखकर हो जायेंगे हैरान

सामने आई सूरज की सबसे साफ़ तस्वीर, देखकर हो जायेंगे हैरान

बचपन में हम हमेशा यही समझते थें की सूरज चक्कर लगाता है और पृथ्वी एक जगह स्थिर रहती है। बड़े होने पर हमें ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में पता चला। वैज्ञानिकों के बीच ब्रह्मांड को पूरी तरह से जानने की जद्दोजहद हमेशा से रही है। इसके साथ ही पृथ्वी का सबसे नजदीक तारा सूरज, हमेशा से हीं कौतूहल का केंद्र रहा है। हाल ही में अमेरिका के एक अंतरिक्ष फोटोग्राफर एंड्रयू मैककार्थी (Andrew McCarthy) ने ये दावा किया है कि उन्होंने सूरज की अबतक की सबसे साफ तस्वीर खींची है।

इस तस्वीर को बनाने के लिए एंड्रयू ने 150000 से ज्यादा अलग-अलग तस्वीरों के लेयर्स का इस्तेमाल किया है। एक यूनिक फोटोग्राफी मेथड के साथ कैप्चर की गई, यह अंतिम तस्वीर आकार में 300 मेगापिक्सेल की है, और यह सामान्य 10 मेगापिक्सेल के कैमरा के इमेज से 30 गुना बड़ा है। इन तस्वीरों में दिखाया गया है कि कैसे सूर्य से निकलने वाले छोटे क्रेटर और तेज लहरों को परिभाषित करते हैं।

इसमें सबसे क्लोजअप व्यू में रहस्यमय अंधेरे सनस्पॉट को देखा जा सकता है। फोटो में काले धब्बे वास्तव में फोटोग्राफिक प्रक्रिया द्वारा उलटे होते हैं और सूर्य के बहुत ज्यादा ऊर्जा और प्रकाश वाले क्षेत्र होते हैं। इस सोलर सरफेस का डिटेल्ड पिक्चर दो टेलीस्कोपिक फिल्टर की सहायता से खिंचा गया है, जो की फोटोग्राफर को सूरज की तेज किरणों से अंधा होने से बचाने में मदद करता है। इसके साथ हीं एक विशेष दूरबीन का इस्तेमाल किया गया है।

Exit mobile version