भारत की सबसे मशहूर लीग Indian Premier League (IPL) के अगले सीजन के लिए मेगा ऑक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके सीजन 2022 में दो नई टीमें जुड़ रहीं हैं। इसमें से एक टीम का नाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) रखा गया है। इस नई नवेली टीम ने अपना लोगो लांच कर दिया है। इस लोगो में एक बल्ला दिख रहा है जिस पर गरुड़ के आकार में तिरंगे से पंख लगाए गए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। उसने कैप्शन लिखा, “महानता की ओर बढ़ते हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने पंख फैलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। महानता की तैयारी करो।” इस क्लिप में एक गेंद आग उगलती हुई बल्ले पर छूती है जो तलवार की तरह धार लिए हुए है। इस लोगो में एक बल्ला है जिसके बीचों-बीच गेंद दिख रही है। सबसे नीचे की तरफ फ्रेंचाइजी का पूरा नाम नीले रंग से लिखा हुआ है।
Soaring towards greatness. 💪🏼
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) January 31, 2022
Lucknow Super Giants is all set to stretch its wings. 🔥
Prepare for greatness! 👊🏼#LucknowSuperGiants #IPL pic.twitter.com/kqmkyZX6Yi
लखनऊ फ्रेंचाइजी का लोगो प्राचीन भारत की पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। इसमें पक्षी गरुड़ है जिसकी हवा में रफ्तार सबसे तेज मानी जाती है। गरुड़ ने इस टीम को पंखों वाला प्रतीक बनाने के लिए प्रेरित किया है। इस टीम का कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को बनाया गया है, जिन्हें 17 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में ख़रीदा गया था।