apple

अगर आप अपने किसी चाहने वाले को एप्पल (Apple) प्रोडक्ट गिफ्ट करके सरप्राइज करना चाहते हैं तो आप कम कीमत पर ये प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। दरअसल, विजय सेल्स (Vijay Sales), शेयर द लव विद एप्पल (Share the Love with Apple) की पेशकश कर रहा है जिसे खासतौर पर वेलेंटाइन डे सेल (Valentine Day Sale) के मौके पर होस्ट किया गया है। इस सेल में iPhones, iPads और MacBooks जैसे एप्पल के ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं।

विजय सेल्स स्टोर्स और वेबसाइट पर iPhone 13 को 71,561 की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही यहां ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स और डेबिट कार्ड्स, Kotak और SBI डेबिट कार्ड्स पर 6,000 रुपये का एडिशनल कैशबैक भी दिया जा रहा है। डील को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए, खरीदार अपने पुराने फोन को नए के लिए एक्सचेंज भी कर सकते हैं। विजय सेल्स 5,000 रुपये का एक्सचेंज वैल्यू मूल्य दे रहा है। इसके अलावा ये 3,000 रुपये का भी डिस्काउंट दे रहा है। इन सब ऑफर को मिलाकर iPhone 13 पर टोटल डिस्काउंट 22,339 रुपये तक हैं, जिससे iPhone 13 की कीमत केवल 57,561 रुपये रह जाती है।

इन ऑफर्स की लिस्ट में iPhone 12 series, iPhone 13 series, iPad Gen 4 और Apple Watch Series 7 के नाम शामिल हैं। इन ऑफर्स और डील्स को विजय सेल्स की वेबसाइट और विजय सेल्स आउटलेट्स के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। डील्स को 8 फरवरी को लाइव किया गया है जो की 14 फरवरी तक मिलती रहेंगी।

ऑफिसियल लिंक

Join Telegram

Join Whatsapp