twitter

भारत में ट्विटर (Twitter) ने पाकिस्तान के 4 दूतावासों के अकाउंट को बैन कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र, तुर्की, ईरान और मिस्र में पाकिस्तान दूतावासों (Pakistan Embassy) के ऑफिसियल अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दी गई है। इससे पहले, ट्विटर ने पाकिस्तान में राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक – रेडियो पाकिस्तान (Radio Pakistan) के अकाउंट को भी रोक दिया था। इन पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल से झूठी खबरें प्रसारित की जा रही थीं और दुष्प्रचार किया जा रहा था।

भारत में ट्विटर द्वारा इन ऑफिसियल अकाउंट को वापस लेने के बाद, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने ट्विटर से इन अकाउंट को तत्काल एक्सेस के साथ रिस्टोर करने का आग्रह किया है। यह खबर ऐसे समय में आया है जब सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पहले भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए पाकिस्तान स्थित 6 चैनलों सहित 16 YouTube समाचार चैनलों को बैन कर दिया था।

ब्लॉक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट में पाकिस्तान स्थित छह और भारत स्थित 10 YouTube समाचार चैनल शामिल हैं, जिनकी कुल दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक है। पाकिस्तान में स्थित YouTube चैनलों को भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर, और भारत के विदेशी संबंधों जैसे विभिन्न विषयों पर भारत के बारे में नकली समाचार पोस्ट करने के लिए समन्वित तरीके से उपयोग किया गया था, जो कि यूक्रेन में स्थिति के आलोक में था।

Join Telegram

Join Whatsapp