couple

कभी-कभी प्यार आपको सरप्राइज देता है। यह ट्विस्ट और टर्न से भरा हो सकता है, लेकिन अपने सभी उतार-चढ़ाव के बावजूद भी, यह अभी भी दुनिया को एक साथ करीब लाने का एक बेहतरीन जरिया है। आज का दिन प्यार के दिन है। इस प्यार के दिन यानी की वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के मौके पर गूगल (Google) ने एक प्यारा 3D डूडल (Doodle) बनाया है। इस डूडल में गूगल ने म्यूजिकल लव पजल का वीडियो बनाकर लोगों को वैलेंटाइन डे की बधाई दी है। इसमें आप गेम का आनंद भी ले सकते हैं।

वैलेंटाइन डे गूगल डूडल, दो हैम्स्टर्स की एक छोटी एनिमेटेड प्रेम कहानी के रूप में है जो बाहरी अंतरिक्ष में एक दूसरे के लिए प्यार व्यक्त करता है। ये पंछी एक-दूसरे को फूल देकर प्यार का इजहार करते हैं साथ ही बैकग्राउंड में एक संगीत भी बजता है। इस पजल में दिखाया गया है कि दो प्यार करने वाले हैमस्टर्स गूगल डूडल के बड़े लोगो के कारण जुदा हो गए हैं। अब इन्हें मिलाने की जिम्मेदारी गेम खेलने वाले की है।

गूगल डूडल में तैयार किए गए इस गेम को खेलने के लिए यूजर्स को अपने गूगल सर्च इंजन को ओपेन करना होगा। इसके बाद सर्च बार के ऊपर नजर आ रहे है, वीडियो पर क्लिक करना होगा। अब दो हेमस्टर्स साथ नजर आएंगे। जैसे-जैसे इस पजल का लेवल पार होता जायेगा, वैसे-वैसे ये हैमस्टर्स करीब आते जाएंगे। जब वे दोनों मिल जाएंगे तो स्क्रीन पर दिल और Happy Valentine’s Day का मैसेज नजर आएगा।

Join Telegram

Join Whatsapp