vegan day

आज दुनियाभर में पर्यावरण संबंधी चिंताएं और पशु कल्याण को लेकर विवाद चल रही है। ऐसे में एनिमल प्रोडक्ट्स के उपयोग से परहेज करने की प्रथा शुरू होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। अब दुनियाभर में अधिक से अधिक लोग शाकाहारी जीवन शैली अपना रहे हैं। इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए हर साल 1 नवंबर को World Vegan Day यानी की विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। यह आयोजन 1994 में यूनाइटेड किंगडम में द वेगन सोसाइटी (The Vegan Society) के तत्कालीन अध्यक्ष लुईस वालिस (Louise Wallis) द्वारा संगठन की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था।

शाकाहरी होने के फायदे

➜वीगन डाइट में ज्यादा फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और शरीर को फायदा पहुंचाने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी चीजें सेहत के लिए बहुत जरूरी बताई गई हैं और इन्हें रेगुलर खाने से रोग से मुक्ति मिलती है।
➜शाकाहारियों के एक तिहाई तक मरने या हृदय रोग के लिए अस्पताल में भर्ती होने की संभावना कम हो जाती है।
➜फल और सब्जिों में विटामिन सी और डी के साथ जिंक जैसे मिनरल होते हैं, जो इन्फेक्शन के खतरे को कम करते हैं और आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं।
➜शाकाहारी होन से दिल स्वस्थ रहता है। नियमित फल और सब्जियों का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।
➜फल, सब्जियां, नट्स, बीज आदि में उच्च फाइबर होता है, जो शाकाहारी भोजन का एक महत्वपूर्ण घटक हैं। इनसे टाइप 2 डायबिटीज में मदद मिलती है।
शाकाहारी भोजन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है।
➜अस्थमा के लक्षणों को कम करने में शाकाहारी भोजन बहुत उपयोगी हो सकता है।