एक ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से पटना के मनेर में बड़ा हादसा। दीवार गिरने से चार महिला की मौत हो गयी है। इसमें करीब 8 मजदूर घायल हो गए। मरने वाली महिला मजदूरों में तीन झारखंड के गुमला की रहनेवाली हैं।हादसा मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव में लक्की ईट भट्ठे में हुआ। दीवार अचानक गिरने से काम कर रहे 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हमले का तुरंत बाद से ईंट भट्ठे का मालिक फरार है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

दानापुर के ट्रेनिंग डीएसपी कृष्ण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का इलाज पटना में चल रहा है। फिलहाल घटना के बाद से ईट भट्ठा मालिक फरार है। पुलिस चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौत हुई लोगो की पहचान सीता कुमारी, मेहर, गयाघूर्णी देवी, गुमला, झारखंड सुगंती देवी, गुमला, झारखंडशीला देवी, गुमला, झारखंड है। 

इलाके में हादसे की बाद बेचैनी का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने घायल मजदूरों को इलाज के लिए लोक नारायण जयप्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। कुछ को निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।