Home National गृह मंत्रालय के आदेश पर द‍िल्‍ली के 14 IAS क‍िए गए र‍िलीव

गृह मंत्रालय के आदेश पर द‍िल्‍ली के 14 IAS क‍िए गए र‍िलीव

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेशों के बाद आज द‍िल्‍ली सरकार के 14 सीन‍ियर आईएएस अफसरों को र‍िलीव (कार्यमुक्‍त) करने के ऑर्डर जारी कर द‍िए गए हैं। द‍िल्‍ली के उप-राज्‍यपाल अन‍िल बैजल के आदेशों पर द‍िल्‍ली सरकार के सर्व‍िसेज व‍िभाग ने इस संबंध में आदेश जारी क‍िए हैं। सभी संबंध‍ित आईएएस अध‍िकार‍ियों को 29 अप्रैल तक अपने नए चार्ज को संभालना होगा।

द‍िल्‍ली सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं पर‍िवार कल्‍याण व‍िभाग में प्र‍िंस‍िपल सेक्रेटरी और एजीएमयूटी कैडर की 1996 बैच की सी‍न‍ियर आईएएस अध‍िकारी मनीषा सक्‍सेना और स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग के स्‍पेशल सेक्रेटरी और 2011 बैच के सीन‍ियर आईएएस सैय्यद मुशाब‍िर अली का म‍िजोरम ट्रांसफर क‍िया गया है। एसएम अली म‍िशन डायरेक्‍टर और एलएनजेपी अस्‍पताल के नोडल अफसर की अत‍िर‍िक्‍त ज‍िम्‍मेदारी भी संभाल रहे थे।

मह‍िला एवं बाल व‍िकास व‍िभाग, समाज कल्‍याण के प्र‍िंस‍िपल सेक्रेटरी व ई-समीक्षा पोर्टल के नोडल ऑफ‍िसर की ज‍िम्‍मेदारी संभाल रहे व‍िकास व‍िभाग के प्र‍िंस‍िपल सेक्रेटरी-सह-कम‍िश्‍नर और एजीएमयूटी कैडर के 1997 बैच के सी‍न‍ियर आईएएस अध‍िकारी संदीप कुमार का अरूणाचल प्रदेश ट्रांसफर क‍िया गया है। पीडब्‍लूडी के सेक्रेटरी और एजीएमयूटी कैडर के 2002 बैच के सी‍न‍ियर आईएएस अध‍िकारी न‍िख‍िल कुमार जोक‍ि स‍िंचाई एवं बाढ़ न‍ियंत्रण व‍िभाग के सेक्रेटरी की अत‍िर‍िक्‍त ज‍िम्‍मेदारी भी संभाल रहे थे, उनको भी अंडमान एवं न‍िकोबार द्वीप समूह ट्रांसफर क‍िया गया है।

ईस्‍ट एमसीडी के कम‍िश्‍नर और एजीएमयूटी कैडर के 2002 बैच के सी‍न‍ियर आईएएस अध‍िकारी व‍िकास आनंद का भी अंडमान ट्रांसफर क‍िया गया है। आदेश के मुताब‍िक जम्‍मू-कश्मीर के नए केंद्र शास‍ित प्रदेश में भी द‍िल्‍ली सरकार के अध‍िकार‍ियों की लगातार पोस्‍ट‍िंग की जा रही है। एजीएमयूटी कैडर की 2007 बैच की सी‍न‍ियर आईएएस अध‍िकारी और मह‍िला एवं बाल व‍िकास व‍िभाग की न‍िदेशक रश्‍म‍ि स‍िंह को जे एंड के ट्रांसफर क‍िया गया है।

ड्यूस‍िब मैंबर व 2011 बैच के सी‍न‍ियर आईएएस अध‍िकारी व‍िनय कुमार को म‍िजोरम, आईएएस बलवान स‍िंह जगलान सीवीओ (द‍िल्‍ली जल बोर्ड), जोक‍ि सीवीओ IPGCL/PPCL, DTL और स्‍पेशल सेक्रेटरी स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग की अत‍िर‍िक्‍त ज‍िम्‍मेदारी संभाल रहे थे, को अंडमान एवं न‍िकोबार, 2011 बैच के सी‍न‍ियर आईएएस अध‍िकारी और कम‍िश्‍नर डीडीए डी. वर्मा को अरूणाचल प्रदेश, IPGCL/PPCL के न‍िदेशक (एचआर एवं फाइनेंस) और 2012 बैच के सी‍न‍ियर आईएएस अध‍िकारी सत्‍येंद्र स‍िंह दरसावत को अंडमान एवं न‍िकोबार द्वीप समूह व 2016 बैच की सी‍न‍ियर आईएएस अध‍िकारी और ड‍िप्‍टी कम‍िश्‍नर (सेंट्रल), जोक‍ि डीजेबी न‍िदेशक की अत‍िर‍िक्‍त ज‍िम्‍मेदारी भी संभाल रही थीं, को अरूणाचल प्रदेश ट्रांसफर क‍िया गया है।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version