PM-Gati-Shakti-Master-Plan

विजयदशमी का मतलब है बुराई की अच्छाई पर जीत। इस शुभ अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश की रक्षा करने के लिए और बुराई पर जीत हासिल करने के लिए 7 नयी रक्षा कंपनी देश को समर्पित की। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन किया। सरकार ने Ordnance Factory Board को 100 प्रतिशत सरकारी स्वामित्व वाली कॉर्पोरेट संस्थाओं में बदलने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि “इस वर्ष भारत ने अपनी आजादी के 75वें साल में प्रवेश किया है। आज़ादी के इस अमृतकाल में देश एक नए भविष्य के निर्माण के लिए नए संकल्प ले रहा है और जो काम दशकों से अटके थे, उन्हें पूरा भी कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश का लक्ष्य भारत को अपने दम पर दुनिया की बड़ी सैन्य ताकत बनाने का है।”

ये नई 7 डिफेंस कंपनियां बड़ी भूमिका निभाने जा रही हैं। Munitions India Limited (MIL); Armoured Vehicles Nigam Limited (AVANI); Advanced Weapons and Equipment India Limited (AWE India); Troop Comforts Limited (TCL); Yantra India Limited (YIL); India Optel Limited (IOL); and Gliders India Limited (GIL) सात नई रक्षा कंपनियां जिन्हें शामिल किया गया है। इन कंपनियों में पिस्टल से लेकर फाइटर प्लेन तक बनेंगी।

देश के जवानों के साथ आज राष्ट्रपति Ramnath Kovind मनाएंगे Dussehra