Indian flag

75 वें स्वतंत्रता दिवस को चिह्नित करने और आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान को और मजबूत करते हुए चंडीगढ़ (Chandigarh) ने सेक्टर 16 में एक क्रिकेट स्टेडियम में मानव श्रृंखला (Human Chain) के जरिए तिरंगा (Tricolour) बनाया जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में दर्ज कर लिया गया है। यह चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (Chandigarh University) और चंडीगढ़ में एनआईडी फाउंडेशन (NID Foundation) द्वारा हासिल किया गया।

ये मानव श्रृंखला 7,500 छात्रों द्वारा बनाई गई थी, जिन्होंने तिरंगा के रूप में कपड़े पहने थे। इसके साथ ही छात्रों ने हवा में तिरंगे जैसी आकृति भी बनाई। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi), चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohi) और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt), ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम पहुंचे।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को चिह्नित करने के लिए इस कार्यक्रम में युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 25,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बता दें की, संयुक्त अरब अमीरात ने 2017 में 4130 लोगों के साथ लहराते राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का रिकॉर्ड हासिल किया। हालांकि, भारत ने 5,885 से अधिक युवा लड़कों और लड़कियों के साथ विश्व की सबसे बड़ी मानव छवि लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Join Telegram

Join Whatsapp