Home National एक्ट्रेस माही गिल की राजनीति में एंट्री, हुई भाजपा में शामिल

एक्ट्रेस माही गिल की राजनीति में एंट्री, हुई भाजपा में शामिल

बॉलीवुड माही गिल अब राजनीति में किस्मत आजमाने चली हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर माहौल पूरा गर्म है। 20 फरवरी को इसका मतदान होगा। इस चुनाव से पहले ही बॉलीवुड की अभिनेत्री माही गिल (Mahi Gill) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गयी हैं। उनके साथ पंजाबी एक्टर-सिंगर हॉबी धालीवाल (Hobby Dhaliwal) भी BJP में शामिल हो गए हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar), केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat), भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नेता दुष्यंत गौतम (Dushyant Gautam) पंजाब भाजपा के महामंत्री सुभाष शर्मा की उपस्थिति में माही गिल ने बीजेपी की सदस्यता ली। इस एक्ट्रेस ने पिछले साल दिसंबर में वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस उम्मीदवार हरमोहिंदर सिंह लकी के लिए प्रचार किया था।

माही गिल को उनके दमदार अभिनय के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा माही ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। माही ने गुलाल, आगे से राइट, दबंग, साहेब बीवी और गैंगस्टर, पान सिंह तोमर, दबंग 2, साहेब बीवी और गैंगस्टर्स रिटर्न्स, जंजीर, दुर्गामती जैसी फिल्मों में काम किया है। उनको साल 2009 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘देव डी’ से बॉलीवुड में पहचान मिली।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version