इस साल के शुरुआत में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नजरें उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव पर था। जिसमें से पंजाब में AAP पार्टी ने एक तरफा जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया। इसके बाद पंजाब के सीएम के रूप में भगवंत मान सीएम की कुर्सी पे आसीन हुए। पिछले दिनों उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले कैबिनेट विस्तार का ऐलान किया। जिसमें कई मंत्रियों के मंत्रालयों को बदला गया तो कइयों को ने मंत्री मंडल सौंपे गए।
लेकिन अब इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि गुरुवार, 7 जून को सीएम भगवान मान दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर हैं। और इस शादी की सभी रस्में चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में होंगी। और इस शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे। बता दें कि 48 साल के भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई।
मालूम को कि भगवान मान की पहली पत्नी से 2 बच्चे हैं। जो अपनी मां के साथ अमेरिका में हैं। दोनों बच्चे पिता के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल भी हुए थे। पिता बच्चों की मुलाकात सात साल बाद हुई थी। मान के बेटे दिलशान मान की उम्र 17 साल है और बेटी सीरत कौर मान 21 साल की हैं। तलाक से पहले 2014 लोकसभा चुनाव में भगंवत मान ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर संगरूर से चुनाव जीता था।
आपको बता दें की शादी के लिए डॉ. गुरप्रीत कौर को CM मान के परिवार ने चुना है। डॉ. गुरप्रीत कौर की मान की बहन मनप्रीत कौर से पहले से जान-पहचान है। उनका परिवार में पहले से आना-जाना था। मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही यह रिश्ता तय किया। परिवार के कहने पर सीएम मान ने शादी के लिए सहमति दी है।










































