Corona Graph Chart
Corona Graph Chart

Report by Manisha:

भारत में हर रोज COVID-19 के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन पहले के मुकाबले इनकी रफ्तार में बहुत कमी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,90,183 हो गई है। पिछले 24 घंटों में यानी बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक कोरोना के 12,899 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 107 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई और 17,824 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक कुल 1,04,80,455 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

वही 1,54,703 लोगों की जान गई है। कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या दो लाख से नीचे है। इस समय देश में 1,55,025 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 97.13 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यह अब तक सबसे ज्यादा है। पॉजिटिविटी रेट 1.44 फीसदी है। डेथ रेट 1.43 प्रतिशत है। भारत में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था।अब तक 40 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।