indian railway

केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में जारी की गयी सेना भर्ती की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बिहार, यूपी में इस विरोध ने अब उपद्रव का रूप अख्‍तियार कर लिया है। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है और कई ट्रेने भी फूंक दिए हैं। कई ट्रेनों पर पथराव भी हुआ है। ऐसे में राज्य में रेल यातायात पूरी तरह पटरी से उतर गया है।

रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए भारतीय रेलवे के पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ज़ोन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है। इस चल रहे आंदोलन के कारण कुल 200 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं; पूरे देश में 35 ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं, जबकि 13 को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।

जारी की गयी हेल्पलाइन नंबर

  • डल्टोनगंज- 7091092320
  • कोडरमा- 9334837103
  • धनबाद- 9771426825
  • खगड़िया- 8252912031
  • हाजीपुर- 8252912078
  • बरौनी- 8252912043
  • सहरसा- 06478-223423, 8102919168
  • दरभंगा- 9264492779
  • कमर्शियल कंट्रोल/डीडीयू- 7388898100
  • कमर्शियल कंट्रोल/समस्तीपुर- 9771428963, 06274-232250
  • कमर्शियल कंट्रोल/दानापुर- 9341505327, 9341505326
  • कमर्शियल कंट्रोल/बरकाकाना- 9771426831
  • कमर्शियल कंट्रोल/धनबाद- 0326-2220080

Join Telegram

Join Whatsapp