jitendra singh

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह (Dr Jitendra Singh) ने आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsava) के अवसर पर Air Quality Early Warning System का शुभारंभ किया। इसके साथ ही दिल्ली और आसपास के 19 जिलों से दिल्ली में एयर क्वालिटी में एमिशन के योगदान के बारे में जानकारी देने के लिए एक वेबसाइट बनाई गई है।

इस वेबसाइट में एक विशेषता भी है जिससे यूजर्स अपने स्वयं के एमिशन रिडक्शन सिनेरियो बना सकते हैं ताकि अगले पांच दिनों के लिए दिल्ली में एयर क्वालिटी में पॉसिबल अनुमानित सुधार की जांच की जा सके। यह वेबसाइट दिल्ली और आसपास के 19 जिलों से दिल्ली में एयर क्वालिटी में एमिशन के योगदान के बारे में जानकारी देने के लिए और साथ ही दिल्ली में 8 विभिन्न क्षेत्रों से एमिशन के योगदान के लिए डिज़ाइन की गई है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का एक ऑटोनोमॉस संस्थान Indian Institute of Tropical Meteorology (IITM) ने एक नई Decision Support System (DSS) विकसित की है और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए निर्णय लेने की क्षमता रखने के लिए मौजूदा Air Quality Early Warning System (AQEWS) की क्षमता का विस्तार किया है।