amit-shah

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अपना 53वां स्थापना दिवस इंदिरापुरम स्थित पांचवीं आरक्षित बटालियन में मनाया गया। गाजियाबाद स्थित CISF की 5वीं बटालियन में देश के गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। हर बार स्थापना दिवस 10 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब स्थापना दिवस कार्यक्रम 6 मार्च को हुआ। इसकी वजह इस बार 10 मार्च को उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना है। गृहमंत्री इस दिन व्यस्त रहेंगे। इस वजह से पहली बार स्थापना दिवस को चार दिन पहले मनाया जा रहा है।

समारोह के मुख्य अतिथि केंदीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि समय के साथ चुनौतियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि निजी सुरक्षा एजेंसियों को सीआईएसएफ की ओर से ट्रैनिंग दी जाएगी। शाह ने कहा, ‘कुछ समय में CISF की तैनाती का दायरा और बड़ा होने जा रहा है। यह अकेला ऐसा बल है, जहां महिलाकर्मियों की संख्या बढ़ा सकते हैं। मैं आज DG को कहूंगा कि महिलाओं की संख्या का अनुपात 94:6 से बढ़ाकर 80:20 किया जाए। जवानों एक रोड मैप तैयार किया जाए, जिसमें भविष्य के 25 साल की सुरक्षा का प्लान हो।

नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आठ मार्च को महिला दिवस है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि सीआइएसएफ अपना स्थापना दिवस चार दिन पहले मना रही है। 10 मार्च को स्थापना दिवस के दिन विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। छह मार्च को हो रहे समारहो में नारी सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए महिला कमांडो की टीम ने नारी शक्ति का प्रदर्शन किया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) एक अर्धसैनिक बल हैं। इसका मुख्य कार्य सरकारी कारखानों (Government Factories) और अन्य सरकारी संस्थानों की सुरक्षा करना है। ये बल देश के महत्वपूर्ण संस्थानों को भी सुरक्षा देता है। इस बल का गठन 10 मार्च 1969 में किया गया था। यह बल देश की आंतरिक सुरक्षा (Internal security), विशेष लोगों की सुरक्षा, मेट्रो, परमाणु संस्थान, ऐतिहासिक धरोहरों आदि को भी सुरक्षा देता है। आपदाओं के समय मदद करने में CISF भी एक प्रमुख भूमिका निभाता है। CISF का संचालन केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) की तरफ से किया जाता है।

Join Telegram

Join Whatsapp