Anand Mahindra

देशभर में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर बवाल जारी है। इसी बीच अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा से दुखी महिंद्रा समूह (Mahindra Group) के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल, आनंद महिंद्रा ने “प्रशिक्षित और योग्य” अग्निवीरों (Agniveer) की भर्ती करने की घोषणा की है।

आनंद ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “अग्निपथ कार्यक्रम को लेकर हुई हिंसा से दुखी हूं। जब पिछले साल यह योजना प्रस्तावित की गई थी, तो मैंने कहा था और मैं दोहराता हूं की अग्निवीरों का अनुशासन और कौशल उन्हें प्रमुख रूप से रोजगार योग्य बना देगा। महिंद्रा समूह ऐसे प्रशिक्षित, सक्षम युवाओं की भर्ती के अवसर का स्वागत करता है।”

इस घोषणा के बाद संदीप कुमार नाम के एक शख्स ने आनंद महिंद्रा से ट्वीट करके एक सवाल पूछा, जिसमें उन्होंने लिखा, “महिंद्रा ग्रुप द्वारा अग्निवीर को कौन सा पद दिया जाएगा ?” इस सवाल पर आनंद महिंद्रा ने रिप्लाई देते हुए कहा, “कारपोरेट क्षेत्र में अग्निवीरों के रोजगार की अपार संभावनाएं। लीडरशिप, टीम वर्क और फिजिकल ट्रेनिंग के साथ, अग्निवीर इंडस्ट्री को बाजार के लिए तैयार पेशेवर समाधान प्रदान करते हैं, जिसमें संचालन से लेकर प्रशासन और सप्लाई चेन मैनेजमेंट तक का पूरा स्पेक्ट्रम शामिल है।”

Join Telegram

Join Whatsapp