Home National मध्यप्रदेश CM शिवराज सिंह के परिवार को लेकर आ रही एक बुरी...

मध्यप्रदेश CM शिवराज सिंह के परिवार को लेकर आ रही एक बुरी खबर, जानें

Shivraj Singh Chauhan

देश मे दिन पर दिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है जिसकी वजह से स्थिति काफी ज्यादा नाजुक हो गई है. वही लगातार बढ़ते मामलों के कारण केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की चिंता भी बढ़ती जा रही है. वही मध्य प्रदेश में भी हालात काफी खराब हो गए है. एमपी भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां के चार बड़े शहरों में ही पिछले 24 घंटे में 4635 नए केस आए हैं और 25 मौतें हुईं। वहीं कुल मरीजों की बात करें तो राज्य में आंकड़ा 3,63,352 हो गया है। जिसमें से 4,312 की मौत हुई है, जबकि 3,09,489 मरीज ठीक हो चुके हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या 49,551 है.

इन्हीं सब के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की कोरोना रेपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि उनकी आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट आनी शेष है. ऐसे में एहतियात के सीएम के बेटे ने खुद को आइसोलेट किया है.वही CM शिवराज की एंटीजन रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है जबकि RT-PCR की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. बता दें कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और इसकी चपेट मे अभी तक कई मंत्री और नेता भी आ चुके है.

वही जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या 2 लाख को पार कर गई, जो अबतक का रिकॉर्ड. वही शिवराज सरकार ने हालातों को देखते हुए पहले ही राज्य मे सख्ती बढ़ा रखी है. ताकि राज्य मे कोरोना का संक्रमण कम से कम फैले. इसके अलावा बता दें कि महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में हालात काफी ख़राब हो गए है. जिस वजह से सभी सरकारे लगातार लोगो से अपील कर रही है कि जब तक जरूरत न हो घरो से बाहर न निकले साथ ही कोरोना के सभी नियमों का पालन करे.

Exit mobile version