Home National Banas Dairy: प्रधानमंत्री ने किया बनास डेयरी के नए प्लांट का उद्घाटन

Banas Dairy: प्रधानमंत्री ने किया बनास डेयरी के नए प्लांट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। यहाँ वो ढेर सारी परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ-साथ उद्धाटन भी करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बनासकांठा में बनास डेयरी (Banas Dairy) के एक नए प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट बनासकांठा जिले के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात के तौर पर सामने आ रहा है। यह स्थानीय समुदायों, विशेषकर किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाने का केंद्र होगा।

इस डेयरी का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “मुझे एक बार फिर बनास डेयरी का दौरा करके बहुत खुशी हो रही है। मैंने आखिरी बार 2016 में डेयरी का दौरा किया था। उस समय डेयरी के उत्पादों की एक श्रृंखला शुरू की गई थी। मैंने 2013 में भी इस डेयरी का दौरा किया था। उन्होंने आगे ट्वीट किया कि पिछले कई वर्षों में बनास डेयरी स्थानीय समुदायों, विशेषकर किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाने का केंद्र बन गया है। मुझे डेयरी के अभिनव उत्साह पर विशेष रूप से गर्व है जो उनके विभिन्न उत्पादों में देखा जाता है। शहद पर उनका निरंतर ध्यान भी प्रशंसनीय है।”

600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित यह नया डेयरी कॉम्प्लेक्स एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है। यह लगभग 30 लाख लीटर दूध के प्रोसेसिंग को सक्षम करेगा, लगभग 80 टन मक्खन, एक लाख लीटर आइसक्रीम, 20 टन कंडेंस्ड दूध (खोया) और 6 टन चॉकलेट प्रतिदिन का उत्पादन करेगा। इस प्लांट के बनने के बाद किसान उम्मीद कर रहे हैं आने वाले दिनों में वो और ज्यादा पशुपालन कर दूध उत्पादन को बढ़ा सकेंगे और जितना भी दूध का उत्पादन होगा वह इसे डेयरी को बेचकर अच्छी कमाई कर सकेंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version