Home National Bharat Drone Mahotsav 2022: भारत के सबसे बड़े ड्रोन फेस्टिवल का पीएम...

Bharat Drone Mahotsav 2022: भारत के सबसे बड़े ड्रोन फेस्टिवल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिल्ली के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) में भारत के सबसे बड़े ड्रोन उत्सव, भारत ड्रोन महोत्सव 2022 (Bharat Drone Mahotsav 2022) का उद्घाटन किया। उन्होंने ड्रोन प्रदर्शनी केंद्र में किसान ड्रोन ऑपरेटरों और स्टार्टअप्स से भी बातचीत की। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने डिजिटल रूप से 150 रिमोट पायलट सर्टिफिकेट (Remote Pilot Certificates) भी लॉन्च किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने ड्रोन महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा, “वर्षों से देश के विकास में बाधक बनने वाले लोगों में तकनीक का डर बना हुआ था। हालांकि, 2014 के बाद, देश ने तकनीकी विकास देखा है। यह महोत्सव सिर्फ एक तकनीक नहीं है, बल्कि नए भारत के नए शासन, नए प्रयोगों के प्रति अभूतपूर्व पॉजिटिविटी का उत्सव भी है। 8 साल पहले यही वो समय था जब भारत में हमने सुशासन के नए मंत्रों को लागू करने की शुरुआत की थी।”

भारत ड्रोन महोत्सव 2022 दो दिवसीय कार्यक्रम है और यह 27 और 28 मई को आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में सरकारी अधिकारियों, विदेशी राजनयिकों, सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी कंपनियों और ड्रोन स्टार्टअप आदि सहित 1600 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस प्रदर्शनी में 70 से अधिक प्रदर्शक ड्रोन के विभिन्न उपयोग के मामलों को प्रदर्शित करेंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version