Home National Big Breaking: तमिलनाडु के इस पटाखा फैक्ट्री में लगी भयानक आग

Big Breaking: तमिलनाडु के इस पटाखा फैक्ट्री में लगी भयानक आग

Crackers

तमिलनाडु के विरुधुनगर में शुक्रवार को एक पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई तो कई गंभीर रूप से घायल हैं। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ”तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में आग की घटना दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं। जो लोग जख्मी हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना है। प्रभावितों की मदद के लिए प्राधिकारी काम कर रहे हैं।”

इसके साथ ही पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है। सत्तुर के पास अचानकुलम स्थित फैक्ट्री में आग के बाद कई धमाके हुए। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई तो 20 से अधिक घायल हुए हैं। 

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर अग्निकांड के प्रभावितों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है।

Exit mobile version