Home National बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में 72 घंटे में इतने आतंकियों को सेना ने...

बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में 72 घंटे में इतने आतंकियों को सेना ने लगाया ढेर

Sena

भारत का स्वर्ग कहा जाने वाला जम्मू-कश्मीर में आये दिन आतंकियों का हमला होते हुए सुनाई देता रहता है और इसलिए जम्मू-कश्मीर में सेना शांति बनाये रखने के लिए आतंकियों का सफाया करने का अभियान बहुत ही रफ्तार से चला रही है. आपको बता दें कि आतंकी संगठनों को जड़ से ख़त्म करने के लिए भारतीय सेना, सुरक्षाबलों और जे एंड के पुलिस लगे हुए हैं.

बता दें कि आतंकियों का सफाया करने के लिए पिछले 72 घंटों में चार अलग अलग एनकाउंटर के दौरान अब तक 12 आतंकियों की मारे जाने की खबर सामने आई है. कुछ समय पहले मुठभेड़ में मारे गये आतंकियों की बात करें तो त्राल, शोपियां में 7 आतंकवादी और हरीपोरा में आतंकी संगठन अल बद्र के तीन आतंकीयों को मौत के घाट उतार दिया गया है.

जम्मू–कश्मीर पुलिस के डीजी दिलबाग सिंह ने बताया कि बिजबेहरा में सेना और आंतकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है. बता दें कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबेहरा क्षेत्र के सेमथान में लश्कर ए तैयबा से जुड़े दो और आतंकवादी मारे गये.भारतीय फौज और सुरक्षाबलों द्वारा मारे गये आंतकवादियों की कुल संख्या 12 हो गई है. कश्मीर के आईजीपी ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाबल आतंकी संगठन में अभी हाल ही में भर्ती किये गये युवाओं को सरेंडर कराने पर जोर दे रही है.

Exit mobile version