Phunchok Stanzin

भाजपा ने लद्दाख और लक्षद्वीप के लिए नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। फुनचोक स्टेनजिन (Phunchok Stanzin) को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का प्रधान नियुक्त किया गया है। वहीं, के.एन. कास्मिकोया (K.N. Kasmikoya) को लक्षद्वीप का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फुनचोक स्टेनजिन की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने की है।

इस बात की घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh) द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र द्वारा दी गयी। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू है। स्टेनजिन ने लद्दाख से लोकसभा सदस्य जमयांग त्सेरिंग नामग्याल (Jamyang Tsering Namgyal) की जगह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है, तो वहीं कास्मिकोया ने लक्षद्वीप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अब्दुल खादर हाजी (Abdul Khader Haji) की जगह ली है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से की गई यह नियुक्ति से आने वाले समय में लद्दाख में भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। इससे पहले फुनचोक स्टेनजिन भाजपा के लद्दाख के उपप्रधान भी रह चुके हैं। यही नहीं वह हिल डेवलपमेंट काउंसिल लेह के कार्यकारी काउंसिलर भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति को लद्दाख में भाजपा कोे और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम समझा जा रहा है।