protest

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में आप और भाजपा आमने सामने आ गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों को सुरक्षकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया। विरोध बढ़ता देख सुरक्षाबलों ने भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

बग्गा ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने ट्वीट के लिए दिल्ली और पंजाब दोनों में सत्तारूढ़ आप के निशाने पर थे। बग्गा की गिरफ्तारी के बाद, भाजपा ने पंजाब पुलिस पर उनका ‘अपहरण’ करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक नेता अरविंद केजरीवाल राज्य पुलिस के माध्यम से बदला ले रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दावा किया कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने राज्य में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा भड़काने की कोशिश करने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया। एक अप्रैल की प्राथमिकी में 30 मार्च की बग्गा की उस टिप्पणी का जिक्र है, जो उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर भाजपा की युवा शाखा के विरोध प्रदर्शन के दौरान की थी।

Join Telegram

Whatsapp