Home National केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया, अब क्या है...

केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया, अब क्या है कीमत …

तकरीबन छह हफ्तों तक बिना किसी परिवर्तन के बाद रविवार, 22 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई। यह कमी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) पर उत्पाद शुल्क में ₹8 प्रति लीटर और ₹6 प्रति लीटर की कटौती की घोषणा के बाद आई है। महंगाई की मार के बीच पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों से बड़ी राहत मिली है।

देश भर में आज (22 मई 2022) पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दामों में यह कमी उत्पाद शुल्क यानी एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) घटाने की वजह से आई है। उत्पाद शुल्क में कमी के साथ, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹8.65 प्रति लीटर और डीजल ₹7 प्रति लीटर कम हो गई।

रविवार से, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹ 96.76 हो जाएगी, जबकि पिछली कीमत ₹105.41 थी। दूसरी ओर, एक लीटर डीजल, पहले के 96.67 रुपये की तुलना में 89.66 रुपये में बेचा जाएगा।

बता दें कि इससे पहले, केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2021 को पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। उसके बाद मार्च-अप्रैल में तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी। यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Prices) में तेजी से बढ़ोतरी होने के कारण घरेलू बाजार में वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी इसका असर पड़ा था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version