Home National Citizens’ Tele-Law Mobile App: किरेन रिजिजू ने इस मोबाइल ऐप को किया...

Citizens’ Tele-Law Mobile App: किरेन रिजिजू ने इस मोबाइल ऐप को किया लांच

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने Citizens’ Tele-Law Mobile App लॉन्च किया। यह ऐप Digital India scheme के तहत डेवेलोप किया गया है। इस मोबाइल ऐप की विशेषताएं सभी अनुसूचित भाषाओं में ई-ट्यूटोरियल के रूप में उपलब्ध होंगी। यह ऐप अपनी तरह का पहला ऐप होगा जिसमें कानून के समक्ष समान अवसर प्रदान करने के लिए हमारे संवैधानिक जनादेश के हिस्से के रूप में, प्रत्येक नागरिक अब एक उंगली के स्पर्श पर वकील तक पहुंचने का हकदार होगा।

इस ऐप को लांच करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, “न्यू इंडिया का विकास पीएम के डिजिटल इंडिया के विजन से हुआ है। इस मंच का लक्ष्य सबका प्रयास सबका न्याय प्राप्त करना है। उन्होंने प्रतिभागियों को नागरिक केंद्रित जस्टिस डिलीवरी मैकेनिज्म को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए नागरिक टेली-लॉ मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।”

इस प्लेटफॉर्म को 2017 में न्याय विभाग द्वारा देश में प्री-लिटिगेशन मैकेनिज्म को मजबूत करने के लिए लॉन्च किया गया था। यह 633 जिलों में 50,000 ग्राम पंचायतों में 51,434 सामान्य सेवा केंद्रों में चालू है, टेली-लॉ लाभार्थी को पैनल वकील से जोड़ने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाता है ताकि उनकी शिकायत के शीघ्र निवारण के लिए कानूनी सलाह और परामर्श प्राप्त किया जा सके।

Exit mobile version