Commonwealth Games 2022

कामनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की ओर से अपनी दावेदारी पेश करने गयी टीमें अपनी बेहतरीन पारी खेल रहे हैं। भारत के खिलाड़ी बर्मिंघम में सबको पछाड़ आगे बढ़ते जा रहे हैं। जिसके बाद अब कामनवेल्थ गेम्स 2022 के 9वें दिन भारत के पलड़े में 40 मेडल आ गए हैं। बर्मिंघम में शनिवार, 6 अगस्त को राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारतीय दल के लिए एक यादगार दिन रहा। क्योंकि भारत ने 14 पदक अपने नाम किये। जिनमें 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

भारत को आज कुश्ती से 3 स्वर्ण पदक मिले, जबकि चौथा स्वर्ण पैरा टेबल टेनिस से भाविना पटेल ने महिला सिंगल क्लास 3-5 में जीता गोल्ड मेडल दिलाया. कुश्ती में रवि दहिया ने भारत की झोली में 9वें दिन का पहला गोल्ड मेडल दिलाया. इसके बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट और नवीन कुमार ने भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक अप ने नाम किए. राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती से यह भारत का छठा स्वर्ण पदक है. कुश्ती से यह उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है इससे पहले उसने इन खेलों से कॉमनवेल्थ खेलों में 5 गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे

पुरुष हॉकी में भारत के लिए शानदार खबर रही। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में उसने 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत कॉमनवेल्थ खेलों के फाइनल में तीसरी बार पहुंचा है लेकिन इससे पहले वह कभी भी गोल्ड मेडल अपने नाम नहीं कर पाया है। इस बार टीम अपने इस रिकॉर्ड को बेहतर बनाने की कोशिश में रहेंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp