गुरुवार, 28 जुलाई को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani), निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) और अन्य भाजपा महिला सांसदों ने कांग्रेस नेता अधीर चौधरी (Adhir Chowdhury) द्वारा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President of India Draupadi Murmu) को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने के बाद भारत की महिलाओं और आदिवासियों को नीचा दिखाने के लिए कांग्रेस का विरोध कर रही हैं। विरोध करते हुए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी (BJP) नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर लोकसभा (Loksabha) में करारा हमला करते हुए कहा है कि सोनिया जी आपने द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के अपमान को मंजूरी दी है। उन्होंने लोकसभा में कहा है कि सोनिया गांधी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन महिला के अपमान को मंजूरी दी है।
हालांकि बाद में लोकसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लेकिन उससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सदन में मौजूद थीं और उन्हीं के सामने स्मृति ईरानी ने उन पर अपनी बातों से हमला किया है। सदन में हमला करने से पहले स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस और उसके नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) पर की गई टिप्पणी पर राष्ट्रपति (President) और देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू को कठपुतली कहा था और अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को पत्नी के रूप में संबोधित किया। कांग्रेस के नेता ने ये घृणित काम किया है।
कांग्रेस ने सोनिया जी की अध्यक्षता में ये संस्कार और मूल्यविहीन एवं संविधान को चोट पहुंचाने वाला काम किया है। अधीर रंजन चौधरी ने ये जानते हुए भी कि ये संबोधन भारत के हर मूल्य, हर संस्कार के विरुद्ध है फिर भी उन्होंने द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्र की पत्नी के रुप में संबोधित किया। संसद में और सड़क पर कांग्रेस और उनके नेताओं को देश की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी और देश से माफी मांगनी चाहिए।
इसके बाद जब इस मामले में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से मीडिया से सवाल किया तोह उन्होंने ने कहा कि उनके मुँह से ये बात गलती से निकल गयी।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ” जब मुझसे एक मीडिया कर्मी ने विजय चौक पर प्रोटेस्ट के दौरान पूछा कि आप कहां जाना चाहते हैं तब मैंने उनसे कहा कि हम राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं राष्ट्रपत्नी से मिला चाहते हैं। उसी दौरान मेरे मुँह से गलती से यह बात निकल गयी। मैं मानता हूँ की मेरे मुँह से गलती से यह चूंक हुई है। इसके लिए मैं बीजेपी से क्यों माफ़ी मांगू।”
‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान पर जब आज सदन के बहार मीडिया ने सोनिया गाँधी से पूछा कि क्या अधीर रंजन चौधरी माफ़ी मागेंगे ? जिस पर सोनिया गाँधी ने मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि, “उन्होंने पहले ही अपनी गलती मान ली है।”