कांग्रेस (Congress) के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गयी है। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे खत्म होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार हैं। इस मतदान का परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित होने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान किया।

गांधी परिवार के करीबी होने के कारण खड़गे को पार्टी अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता उनका समर्थन करते हैं। हालांकि, थरूर भी खुद को पार्टी में बदलाव के लिए मजबूत प्रत्याशी के रूप में पेश किया। थरूर अपना वोट केरल कांग्रेस मुख्यालय तिरुवनंतपुरम में डालेंगे, जबकि खड़गे बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस कार्यालय में मतदान करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के भाग्य का फैसला 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा, जो पार्टी प्रमुख के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में शामिल हैं। पार्टी में 22 साल बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है जबकि 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष होगा। कांग्रेस के लगभग 137 साल पुराने इतिहास में यह छठी बार होगा जब कोई चुनावी मुकाबला तय करेगा कि पार्टी के अध्यक्ष का पद कौन संभालेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp